मसौली, बाराबंकी। गुरुवार को शिक्षा क्षेत्र मसौली के स्कूल प्रमुखों एवं शिक्षकों की समग्र उन्नति के लिए राष्ट्रीय पहल निष्ठा प्रशिक्षण में द्वितीय बैच के प्रथम दिन के प्रशिक्षण का शुभारंभ दयानन्द महाविद्यालय शेरपुर(मसौली) में खंड शिक्षा अधिकारी उदय मणि पटेल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बीईओ उदय मणि पटेल द्वारा कला, समेकित शिक्षा व आईसीटी शिक्षा की नई पहले नेतृत्व क्षमता के विकास पर बल दिया गया। ट्रेनिंग माड्यूल से प्रतिभागी शिक्षकों को निष्ठा प्रशिक्षण की उपयोगिता बताते हुए प्री टेस्ट सर्वे एवं प्रतिपुष्टि की ऑनलाइन फीडिंग की भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।इस दौरान सी एच सी बड़ागांव के चिकित्सक विजय कुमार द्वारा बच्चों के स्वस्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।। एसआरपी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा अनुमोदित व एनसीईआरटी द्वारा संचालित पांच दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम दिन रजिस्ट्रेशन,ऑन लाइन प्री टेस्ट सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया। के आर पी गरिमा मिश्रा व एकता मिश्रा द्वारा समग्र शिक्षा के बारे में जानकारी दी गयी।केआरपी रिचा वर्मा,शैलेन्द्र वर्मा व शिल्पी वर्मा द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के विषय में जानकारी दी गयी। इस प्रशिक्षण के दौरान संजय श्रीवास्तव, अतीकुर्रहमान, मो वकील, शशिवर्मा,मधुकुमारी, देवेंद्र कुमार,अतुल कुमार,किरन श्रीवास्तव, अंशुल द्विवेदी ,अजय गुप्ता,सहित समस्त प्रतिभाग उपस्थित रहे एवं व्यवस्था प्रमुख में हरिश्चंद्र वर्मा, पावेल राज,ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव,आदि व्यवस्था प्रमुख में मौजूद रहे।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता
Related Posts

