श्रीरामलीला महोत्सव का उद्देश्य भगवान श्री राम के आदर्श जीवन का अनुशरण कराना है:- उपजिलाधिकारी विजय कुमार मिश्र
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। उपजिलाधिकारी विजय कुमार मिश्र ने कहा श्रीरामलीला महोत्सव का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन से लोगो को सीख लेना चाहिए। श्री मिश्र प्रमोद संस्कृत महाविधालय मैदान पर श्री रामलीला महोत्सव का फीता काटकर किए गए उद्धघाटन तथा भगवान श्री गणेश भगवान श्री राम तथा सीता जी की पूजा अर्चना करने के उपरांत एकत्रित जन समूह से विचार व्यक्त करते हुए कहे।
उन्होंने कहा कि श्री रामलीला मंचन का उद्देश्य बच्चों को भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन से परिचित कराना है। प्रभु श्रीराम के जीवन में घटने वाली घटनाएं हमें शिक्षा देती हैं। उन घटनाओं तथा कथाओं का नाटक के माध्यम से मंचन किए जाने को ही रामलीला कहते हैं। प्रभु श्रीराम के जीवन की रोचक घटनाएं हमारे समाज को एक शिक्षा देती हैं, दिशा दिखाती है, एक संदेश देती हैं। इसलिए लोग अपने बच्चों को रामलीला दिखाने के लिए लाते हैं। यह मनोरंजन का एक अच्छा स्रोत भी है। इसलिए रामलीला समाज में बहुत लोकप्रिय है।लोगों को अपनी सनातन संस्कृति से अपने बच्चों को भी अवगत कराना चाहिए। पहले दिन नारद मोह व भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के जन्म का मार्मिक मंचन किया गया। भगवान राम का जन्म होते ही पूरा परिसर भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कलाकारों के अभिनय ने सभी का मन मोह लिया। घनघोर बारिश का मौसम भी राम भक्तों का उत्साह कम नहीं कर सका। इससे पूर्व मुख्य अरिथि उपजिलाधिकारी विजय कुमार मिश्र का श्री रामलीला महोत्सव कमेटी अध्यक्ष संतोष कुमार गाँधी उर्फ कल्लू ने फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वगत किया। उपजिलाधिकारी ने भगवान श्री गणेश,भगवान श्रीराम,सीता जी की पूजा अर्चना करते हुए आरती उतारी। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता अवढर शर्मा, राहुल माहेश्वरी (पिंटू सर्राफ), अनुज माहेश्वरी, रामलीला कमेटी अध्यक्ष संतोष कुमार गांधी (कल्लू सेठ), महामंत्री अतुल कुमार सक्सेना (फौजी), कोषाध्यक्ष अंबरीश वर्मा, उपाध्यक्ष धर्मदेव तिवारी, रामनिवास यादव, वेद प्रकाश शर्मा, चंद्रपाल शाक्य, प्रतोष, भावेश चाणक, मोहित मालपाणी, गौरव शर्मा, राम खिलाड़ी प्रजापति, चंद्रशेखर, दीपक माहेश्वरी, तथा रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारी, आदि सैकड़ों राम भक्त मौजूद रहे। अंत मे सभी आगुंतकों का अतुल कुमार उर्फ फौजी ने आभार प्रकट किया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

