पांडू नदी दे रही बाढ़ का संकेत कानपुर, मेहरबान सिंह का पुर

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

एसएम न्युज24टाइम्स मेहरबान सिंह का पुरवा के आसपास की बस्ती के घरों में पांडू नदी का पानी घुस गया है। बस्ती निवासियों का कहना है कि सिंचाई विभाग की ग़लती से सोसायटी के घरों में पानी घुस गया है जिसमें उनका लाखों का फर्नीचर एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो गए हैं। सिंचाई विभाग द्वारा बिना किसी को चेतावनी दिए बांध का पानी छोड़े जाने से ऐसी स्थिति हर साल बनती है। लोगों का कहना है कि थोड़ा थोड़ा पानी प्रतिदिन छोड़े जिससे पानी निकलता रहे परंतु एक दिन में ही इतना पानी छोड़ दिया जाता है जिससे उनको संभलने का मौका नहीं मिलता है। नई बस्ती सोसायटी में सभी बाहरी लोग आकर बसे हैं जो कि सरकारी नौकरी या आसपास में ही प्रायवेट जॉब करते हैं, जिनको ड्यूटी करना भी मुश्किल हो गया है। स्थानिय निवासियों ने पिछले तीन वर्षों से लगातार कई बार सांसद, विधायक, जिलाधिकारी, सिंचाई विभाग सब शिकायत की परंतु अब तक इसका समाधान नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि नदियां में कचरा भरा हुआ है यदि लगभग एक किलोमीटर लंबाई में नदी की सफाई कर के उससे निकले मलबे को ही किनारे किनारे जमा कर बॉउंड्री वॉल बना दिया जाए तो समस्या का समाधान निकल सकता है। परंतु सरकार या प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। हर साल लाखों का नुक़सान और जानमाल की क्षति से जन जीवन अस्त व्यस्त है। सोसायटी में राम कुमार मिश्रा, कुन्दन सिंह, अमित पांडेय, रवि गुप्ता, अविनिश मिश्रा, ऋषभ, जितेन्द्र कटियार, राघवेन्द्र भदौरिया, मिथुन, शैलेन्द्र आदि नौकरीपेशा लोगों का घर है, जो बाढ़ की समस्या से निदान के लिए शासन-प्रशासन के पास ज्ञापन के माध्यम से प्रार्थना पत्र दिए हैं और सरकार से समस्या के निदान की उम्मीद लगाए हुए हैं।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!