एलआईसी ने मेधावी छात्र छात्राओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली नगर के एसडीबी पब्लिक स्कूल भटपुरा में एलआईसी द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को स्टूडेंट आफ द इयर सम्मान से ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। एलआईसी बदायूं शाखा के सहायक शाखा प्रबंधक सुधांशु बरतरिया,मिनी ऑफिस बिसौली के सीएलआईए सुरेश पाल शर्मा, अभिकर्ता राज मिश्रा द्वारा स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। एलआईसी द्वारा विद्यालय के मोहिनी,आरोही यादव,अखण्ड शर्मा,बानी सक्सेना,सृष्टि गोविल,अनंत शाक्य,राधिका वार्ष्णेय,प्रियांक ठाकुर,राजकुमार वार्ष्णेय, दृष्टि सक्सेना आदि अपनी कक्षा में प्रथम आने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल ललिता बत्रा द्वारा कहा गया शैक्षणिक आधार पर कक्षा में प्रथम रहने वाले विद्यार्थियों को एलआईसी द्वारा सम्मानित करना विद्यालय व विद्यार्थियों के लिए गर्व की बात है।  एलआईसी सहायक शाखा प्रबंधक सुधांशु बरतरिया ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ नया करने के लिए बच्चों में आत्मविश्वास का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चे ही देश का उज्ज्वल भविष्य है। ऐसे में बच्चों का उचित मार्गदर्शन किया जाना चाहिए। एलआईसी मेधावी बच्चों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित करती है।सहायक शाखा प्रबंधक ने बच्चों द्वारा की गई मेहनत की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सहायक शाखा प्रबंधक सुधांशु बरतरिया, सुरेश पाल शर्मा, राज मिश्रा,डायरेक्टर अखिलेश वार्ष्णेय,प्रिंसिपल ललिता बत्रा,एडमिनिस्ट्रेटर यशपाल परमार, मंच संचालन शारदा वबेजा ने किया। अंत में स्कूल स्टाफ व डायरेक्टर अखिलेश वार्ष्णेय द्वारा एलआईसी के अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह देकर आभार व्यक्ति किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!