कच्चा मकान अत्यधिक जलभराव के कारण,सलसला कर गिर गया जिसकी चपेट में आने से एक 15 वर्षीय किशोरी घायल
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। बीते दिनों हुई बारिश कच्चे मकानों के लिए परेशानी बन रहे है कस्बा त्रिलोकपुर के निकट स्थित एक कच्चा मकान अत्यधिक जलभराव के कारण सलसला कर गिर गया जिसकी चपेट में आने से एक 15 वर्षीय किशोरी घायल हो गयी।
बताते दिनों हुई लगातार बारिश कच्चे मकानों के लिए मुसीबत बन गई जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण कच्ची दीवारें सलसला कर धरासाई हो रही है गुरुवार को ग्राम पंचायत प्यारेपुर निवासी मायाराम का कच्चा अचानक धरासाई हो गया गरीमत रही कि घर दिन में गिरा और मकान में मौजूद 15 वर्षीय शिवानी घर से बाहर निकलती की गिर रहे मकान से घायल हो गयी वही ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर के मजरे कुरथरा निवास अलीमुद्दीन उर्फ बबुआ के कच्चा मकान चारो ओर से पानी से घिरा हुआ है जो किसी अनहोनी घटना के डर से सार्वजनिक भवन में परिवार के साथ रह रहा है । इसके अलावा कई लोगों के मकान क्षतिग्रस्त होने के कारण छप्पर व पन्नी के नीचे रह रहे है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

