सफेद रंग की कार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिसकी मौके पर ही मौत

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। रामनगर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही सफेद रंग की कार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक भयारा रोड़ पर स्थित वीणा सुधाकर महाविद्यालय में माली पद पर कार्यरत है। गुरुवार की सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम मलौली निवासी 50 वर्षीय जानकीप्रसाद सैनी पुत्र परमेश्वर साइकिल से भयारा रोड़ पर स्थित वीणा सुधाकर महाविद्यालय जा रहा था भयारा मोड़ पर जैसे ही साइकिल सवार मुड़ा तभी रामनगर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार नम्बर यूपी 32 ईएन 0457 ने टक्कर मार दी पुलिस बूथ पर मौजूद पुलिस ने आनन फानन में जिला अस्पताल ले गये जहाँ पहुँचने से पूर्व ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 कल ही हुई है पिता की मौत
गुरुवार को भयारा मोड़ पर कार की चपेट में आने से काल के गाल में समाये जानकीप्रसाद के पिता परमेश्वर की बुधवार को बीमारी के कारण मौत हो गयी थी जिनका कल ही दाह संस्कार हुआ था।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

 

Don`t copy text!