राम बिहान चले राजा दशरथ छतीस बजना बजाय के… हरियाली तीज व महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यक्रम भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय दिल्ली व सुमन फाउंडेशन के साथ ‘हरियाली तीज व महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम‘ का आयोजन देवा रोड ए.बी.पैलेस में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सह संयोजक महिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भाजपा नीरा सिन्हा वर्षा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सुमन फाउंडेशन की अध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का स्वागत मोमेंटो व अंग वस्त्र भेंट कर किया। स्वरोही म्यूजिक एकेडमी व जागरण ग्रुप लोटन में पानी भरल अंगना म गईली ननद, देखा धान के रोपणनिया हो रामा, राम बिहान चले राजा दशरथ छतीस बजना बजाय के, सखी बरसे झमाझम पानी बदरवा से बूंद टपके आदि पारंपरिक लोकगीतो, नृत्य का दर्शकों ने खूब आनंद उठाया। ड्रेस कोड पीली साड़िया पहने कार्यक्रम में महिलाओं ने भी खूब सुंदर छटां बिखेरी। सुमन फाउंडेशन द्वारा सभी महिलाओं को प्रमाण पत्र व अंग वस्त्र मोमेंटों से सम्मानित किया। कार्यक्रम में मधु श्रीवास्तव, मंजू गुप्ता अर्पिता युविका, नीरा, शशि रजनी, किरन रस्तोगी, विजयलक्ष्मी, पूजा गुप्ता, प्रियांशी, प्रज्ञा सिन्हा माधवी ऐश्वर्या आदि शामिल रही।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!