थाने की कुर्सी छोड़ सड़क पर आकर विकलांग फरियादी की सुनी समस्या
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
बाँदा पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा अपराधियों के विरुद्ध एवं फरियादियों की समस्याओं को सुनने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक अतर्रा ने सराहनीय कार्य करते हुए अपने थाने की कुर्सी छोड़ सड़क पर आकर वृद्ध विकलांग के पास पहुंच उसकी समस्या को सुन गंभीरता से लेते हुए निदान कराया। इस कार्य की नगर के लोगों ने कोतवाल अतर्रा की प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि शनिवार के दिन लगभग 3 बजे प्रभारी निरीक्षक थाना अतर्रा अनूप कुमार दुबे व सहयोगी वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा तथा हेड कांस्टेबल कुलदीप पटेरिया, शिवकुमार मिश्र के साथ थाने में बैठ आवश्यक कार्य निपटा रहे थे ।उसी दौरान उनकी निगाह थाने के ठीक सामने सड़क की ओर पड़ी तो देखा की एक विकलांग वृद्ध वाकर के सहारे थाने की ओर चला आ रहा है जिसे देख कोतवाली प्रभारी का मन द्रवित हो गया और आनन फानन सरकारी कामकाज बंद कर अपनी कुर्सी छोड़ स्वयं उसके पास जा पहुंचे और समस्या को सुना। उक्त विकलांग वृद्ध नगर के बिसंडा रोड रंगिया मुहल्ला निवासी खउवा सोनकर ने कोतवाल को अपनी समस्या सुनाते हुए न्याय की फरियाद किया जिसे सुन कर कोतवाल श्री दुबे ने तत्काल पुलिस बल भेज समस्या का समाधान कराया और वृद्ध को निजी वाहन से उनके घर भिजवाया । श्री दुवे के इस नेक कार्य की नगर के प्रबुद्ध जनों ने सराहना की।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

