बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाकियू पदाधिकारियो समेत कुल डेढ़ दर्जन किसानो ने रक्तदान कर महादानी बनने का गौरव हासिल किया। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा के नेतृत्व व सीएमएस डॉ बृजेश कुमार तथा ब्लड बैंक प्रभारी डॉ बी पी सिंह सी एम एस की उपस्थित में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।रक्तदान शिविर में कुल 22 किसानों ने रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया तथा 18 लोगो ने रक्तदान कर महादानी बनने का खि़ताब हासिल किया। इस मौके पर शांति भूषण सिंह, सतीश वर्मा रिन्कू, सनत वर्मा, राजेश कुमार, सन्दीप कुमार, पिन्टू, पवन, प्रदीप आदि शामिल रहे।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
Related Posts

