किसानों को दिवाली का तोहफा, प्रधानमंत्री कल जारी करेंगे पीएम किसान की 12वीं किस्त

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 16 हजार करोड़ रुपये की 12वीं किस्त जारी करेंगे। यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से जारी की जाएगी। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को दो-दो हजार रुपये की तीन समान किस्तों में हर साल में छह हजार रुपये दिए जाते हैं। पीएम किसान के तहत अब तक दो लाख करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों को लाभ मिल चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन भी करेंगे। सम्मेलन में देश भर से 13 हजार से ज्यादा किसान और करीब एक हजार पांच सौ कृषि स्टार्टअप हिस्सा लेंगे। विभिन्न संस्थानों के एक करोड़ से अधिक किसान भी वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। सम्मेलन में शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और अन्य हितधारकों की भी मौजूदगी रहेगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक किसानों को 16,000 करोड़ रुपये की 12वीं किस्त जारी करेंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना 2019 में शुरू की गई थी। इस योजना का उद्देश्य देश के सभी पात्र किसान परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!