किसान यूनियन चढूनी के देवा मेला महोत्सव में कैंप कार्यालय का उद्घाटन…
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स /सोमवार को समय लगभग प्रातः 11 भारतीय किसान यूनियन चढूनी के देवा मेला महोत्सव में कैंप कार्यालय का उद्घाटन जिला अध्यक्ष श्री फैसल मलिक ने फीता काटकर किया और दूरदराज से आए किसानों, मजदूरों कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया साथ ही साथ सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को देवा मेला में दूरदराज से आए किसानों मजदूरों और भक्तों की सेवा करने का का प्रण भी दिलाया
वहीं जिला संयोजक श्री बलराम यादव ने कहा मेले में आए हुए किसानों मजदूरों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा और हर प्रकार से संभव मदद संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता करेगा तथा शीघ्र तिथि निश्चित कर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा
वही नगर अध्यक्ष बाराबंकी मोहम्मद कलीम उर्फ मुनिया ने कहा विगत वर्षों में कोविड-19 महामारी के कारण देवा मेला महोत्सव नहीं हो सका और बढ़ती महंगाई को देखते हुए पशुओं की बाजार में वह रौनक देखने को नहीं मिली जो पहले मिलती थी और जिला प्रशासन की तैयारियों में भी बहुत सारी कमियां हैं सफाई व्यवस्था छिन्न-भिन्न है वही दुकानदारों को दुकान लगाने के लिए मनचाहे दामों पर ही भूमि बेची जा रही है जबकि स्थिति यह है कि लोगों को किराए की जमीन का पैसा ही निकल आए तो बड़ी बात है इस वर्ष जिला प्रशासन को दुकानों का किराया कम रेट पर वसूलना चाहिए था वहीं रोड पर किसी से 500 तक इसी से 600 तो किसी से ₹800 स्क्वायर फीट लिया जा रहा है जो दयनीय है
इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, जसवंत यादव, संदीप वर्मा, दीपक सिंह, संतोष कुमार, रिजवान अहमद, भानु सिंह, मोहम्मद मुख्तार, अहमद शहबाज, सिद्दीकी, नवीन सिंह, मोहम्मद रियाज आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

