किषोर की चाकुओ से गोद कर निर्मम हत्या घटना के बाद इलाके में आक्रोश पीएसी तैनात

, बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। दोस्तो के बीच मामूली कहासुनी के 1 माह बाद 17 वर्षीय छात्र को घर बुलाकर आरोपियों ने चाकुओ गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दिया और शव को बोरे में पैक करके नदी की झाड़ियो में फेंक दिया। घटना के दूसरे दिन लापता छात्र के चप्पल मिलने के बाद वारदात का खुलासा हुआ मामला थाना जहांगीराबाद इलाके के ग्राम चंदौली का है। पुलिस ने नामजद 3 आरोपियो को हिरासत में लेकर घटना के दूसरे दिन शव बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम चंदौली निवासी राममिलन यादव के तीन पुत्र है। पहला पुत्र लकी उर्फ सनी 22 साल दूसरा शिवम उर्फ अनिकेश 17 और छोटा पुत्र शुभम 16 है। मृतक बालक के चाचा सचिन ने बताया कि 17 वर्षीय शिवम उर्फ अनिकेश इंटर का छात्र है। शनिवार की शाम गांव के विपिन उम्र करीब 18 ने शिवम को यह कहकर बुलाया की घर आओ पार्टी है। यह भी कहा कि घर के पीछे से आना। चाचा के मुताबिक छात्र जब घर से निकला तो उसके छोटे भाई शुभम ने पूछा रात 10 बजे कंहा जा रहे हो। छात्र ने बताया कि विपिन पुत्र पारसनाथ के घर पार्टी में जा रहा हूं। इस के बाद छात्र लापता हो गया। इस सनसनीखेज घटना की जानकारी होते ही पुलिस के हाथ पैर फूल गये। चौकन्ना हुई पुलिस ने सबसे पहले नामजद विपिन 18 पुत्र पारसनाथ व ऋषि (18) पुत्र बबलू और बालू 45 को हिरासत में लेकर थाने लायी शक गहरा होने पर पुलिस ने अपने अंदाज में कड़ाई बरती तो आरोपी टूट गए। निशानदेही पर पुलिस ने हाडियाकोल आश्रम के पास नाला में शव बरामद कर लिया जो कि एक बड़े बोरे में पालीथिन में पैक था। शव बाहर निकालने पर गला रेत कर शरीर पर कई चाकुओ से हमला किया गया था। इस घटना के बाद गांव में दहसत का माहौल है घर मे कोहराम मचा है।

आरोपी के घर से छात्र की मिली चप्पल

पीड़ित परिवार के मुताबिक जब दोसरे दिन छात्र वापस नही हुआ तो बालक की मां आरोपी के घर पहुच कर जानकारी जुटाने चाही इसी बीच छोटा भाई घर के अंदर घुस कर अपने भाई की तलाश करना चाहा तो अंदर उसके भाई की चप्पल बरामद हुई यह नजारा देख चीख पुकार मच गयी। पीड़ित परिवार रोते बिलखते थाना पहंुच कर नामजद तहरीर देकर पूरा हाल बताया।,

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!