सदस्य ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को किया निर्देशित

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ। कविता तिसावड़, सदस्य राज्य स्तरीय निगरानी समिति उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ द्धारा मंगलवार को जनपद में भ्रमण किया गया। भ्रमण के समय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। जनपद में भ्रमण कर केन्द्र सरकार में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी एंव प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वच्छकारों के कल्याण के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओ के बारे में बताया गया। वंचित स्वच्छकारों एंव सफाई मजदूरों को योजनाओ का लाभ दिलाने के लिये उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।  बैठक में सहायक प्रबंधक अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम बदायूं, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बदायूं, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय शनि कुमार लोन मित्र सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय उपस्थित रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!