मसौली बाराबंकी । सफदर थाना की पुलिस गौ-हत्या के वास्तविक अपराधियों पर मेहरबान है । जानते हुए भी पुलिस उन्हे पकड़ने के बजाय निर-अपराध लोगों को पकड़- पकड़कर वसूली कर रही है । उक्त आरोप लगाते हुए पुलिसिया उत्पीड़न की शिकार महिला ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है ।

ग्राम रामपुर कटरा की अस्थाई निवासिनी नाजरा बानो ने प्रदेश सरकार के मुखिया को प्रेषित प्रार्थनापत्र मे कहा है कि गत 17 अक्टूबर की रात जबकि प्रार्थिनी अपनी मां के साथ घर पर थी । रात करीब 1 बजे चौकी प्रभारी हरि शंकर राय ने पुलिस बल के साथ प्रार्थिनी के घर पर दबिश दी और मकान का दरवाजा तोड़ने लगे । प्रार्थिनी द्वारा इसका एतराज करने और कुंडी लगा लेने पर चौकी प्रभारी ने उसे देख लेने तथा जेल भेज देने की धमकी दी । चौकी प्रभारी कई घंटे उसके घर के सामने उत्पात मचाते रहे । आरोप है कि चौकी प्रभारी , प्रधान नियाज अहमद के घर पर बैठ कर बेगुनाहों को परेशान करने की योजनायें बनाते हैं । तथा पुलिस की मिलीभगत से प्रधान अपने विरोधियों को प्रताड़ित करा रहा है । प्रार्थिनी पुलिस के भय से परेशान है उसे आशंका है कि चौकी प्रभारी उसे और उसके परिवार के लोगों को किसी षड्यंत्र का शिकार बना देगा । उल्लेखनीय है कि बीते दस दिन पूर्व थाना सफदर गंज के रामपुर कटरा मे दो गौवंशीय पशुओ का वध करके कसाई गौमांस उठा ले गये थे तथा खाल व पशुअवषेश वहीं छोड़कर फरार हो गए थे । घटना को अंजाम देने वाले अपराधी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं । पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री सहित उत्तर प्रदेश के आला अधिकारियों को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है ।

