सफदरगंज थाना अंतर्गत धड़ल्ले से जारी है मिट्टी खनन का कार्य।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना अंतर्गत विभिन्न गाँवो में बिना परमिट के धड़ल्ले से मिट्टी खनन का कार्य धड़ल्ले से जारी है। जिन्हें पुलिस व खनन विभाग का कोई भी ख़ौफ़ नही है। बताते चले कि थाना क्षेत्र हल्का न0 चार के ग्राम कुढीपुरवा के चमरही मजरे सफदरगंज एव ग्राम पंचायत चंदवारा में ट्रैक्टर ट्राली से दिन रात्रि बगैर ख़ौफ़ के मिट्टी का खनन कर महंगे दामों पर मिट्टी बेची जा रही हैं। सूत्रों से पता चला है कि चंदवारा निवासी शिवकैलाश पुत्र हनुमान राजपूत बीते तीन महीनों से लापता है जिसके कृषि योग्य भूमि से बेधड़के मिट्टी खनन किया जा रहा है। मिट्टी खनन की जानकारी स्थानीय पुलिस को होने के बाद भी कार्यवाही नहीं की जा रही हैं जिससे कही न कही पुलिस की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता है।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

