आरएसएस जिला शारीरिक प्रमुख के घर अज्ञात चोरों ने बोला धाबा, 10 लाख के जेवर सहित 2 लाख रूपये की उडाई नगदी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली में बुधवार रात चोरों ने आरएसएस के जिला शारीरिक प्रमुख के घर पर चोरी के वारदात को अंजाम दिया। साथ ही यहां से 12 लाख का माल पार कर दिया। घटना के वक्त घर में केवल उनकी बीमार पत्नी ही थी। आहट पाकर वह जागी तो चोर भाग निकले।
मामला कस्बा बिसौली के दीपक टॉकीज के पीछे स्थित कॉलोनी का है। यहां रहने वाले मुनीष शर्मा आरएसएस के जिला शारीरिक प्रमुख हैं। बुधवार को वह वृंदावन गए हुए थे, जबकि उनका छोटा बेटा पुष्कर माधव रात के वक्त इलाके में ही चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने चला गया। घर में केवल उनकी बीमार पत्नी सो रही थी। बताया जाता है कि पुष्कर दरवाजे का बाहर से ताला डालकर गए थे। चोरों ने ताला तोड़ा और घर के भीतर दाखिल हो गए। इसके बाद वहां रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर लगभग 10 लाख रुपए के जेवरात समेत दो लाख कैश उड़ा दिया। आहट पाकर मुनीष शर्मा की पत्नी जाग गईं और उन्होंने शोर मचाया तो दोनों चोर भाग निकले। मामले की जानकारी पर उनका बेटे समेत अन्य लोग भी वहां पहुंचे। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।
एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है। कितने की चोरी हुई है इसकी तहरीर अभी नहीं आई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम किया जाएगा। जल्द ही जोरो की गिरफ्तारी भी होगी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

