चौकी पुलिस ने एक घंटे अंदर बिछड़े हुए बच्चे को बरामद कर माता पिता के हवाले किया

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। माता पिता से बिछड़े बच्चे को पुलिस एक घंटे मे किया परिजनों हवाले । गुरुवार को मोहल्ला कटरे मे गस्त के दोरान करीब तीन साल के बच्चे को मोहल्लेवासियों ने शहवाजपुर पुलिस चौकी पर पुलिस के हवाले किया बच्चा अपना नाम पता ठीक बता नहीं पा रहा था । कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने एक घंटे के अंदर ही बच्चे के परिजनो को खोज निकाला और बच्चे को उनके माता पिता के हवाले कर दिया । बता दें बच्चे के माता पिता ने बताया कि हम लोग दवा लेने आए थे इसी दोरान हमारा बेटा फरहान पुत्र उमर मोहम्मद निवासी ग्राम नदायल हम से बिछड़ गया था ।बहुत तलाश करने के बाद भी हमे नहीं मिला था । उन्होने बच्चे को सकुशल बरामद करने वाले चौकी इंचार्ज नरेंद्र सिंह ,कां0 राहुल कश्यप ,गोरव कुमार ,राहुल कुमार,की भूरी भूरी प्रशंसा की मोहल्लेवासी चौकी पुलिस की जमकर तारीफ कर रहें हैं ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!