देवा मेला कार्यक्रम का समापन

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

देवा, बाराबंकी। देवा शरीफ की धरती पर जन्में हाजी वारिस अली शाह के वालिद कुर्बान अली शाह की याद में लगने वाले ऐतिहासिक देवा मेले के कार्यक्रम मेला ऑडिटोरियम में संस्कृत पंडाल के नीचे हो रहे थे जिनका समापन गुरुवार को गोला तमाशा रवाइस छूटने के साथ हुआ। समापन समारोह में सर्वप्रथम बहार सुगम संगीत प्रभाग के छात्र-छात्राओ ने संस्था के डायरेक्टर प्रभात नारायण दीक्षित द्वारा स्वरचित व संगीत बद्ध कव्वाली ये तेरा करम हैं जो तूने दर पर बुला लिया प्रस्तुत कर महोत्सव के समापन समारोह में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम श्री गणेश जी के श्लोक को गाकर किया गया। तत्पश्चात सुप्रसिद्ध शायर फ़ैज़ खुमार बाराबंकवी के द्वारा रचित शेर गाकर कव्वाली प्रस्तुत किया जिसे सुनकर वहाँ उपस्थित सभी लोगो ने बहुत सराहा।ततपश्चात सुरभि श्रीवास्तव, मोनिका श्रीवास्तव,ज्योति रावत, निष्ठा शर्मा व मेघना मिश्रा द्वारा भगवान रामचन्द्र के सम्पूर्णजीवन पर आधारित भजन भजन प्रस्तुत कर दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपने जनपद बाराबंकी की स्टेपिंग स्टोन अकादमी के द्वारा एक बार फिर देवा महोत्सव के ऑडिटोरियम में बच्चों के द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। डायरेक्टर आकांक्षा जयसवाल और कोरियोग्राफर टोनी माइक के नेतृत्व में शिव, विपुल, आयुष, राहुल, सागर, विशाल, अमित, अभिषेक सभी बच्चों ने गजानन ना, भर दे झोली, तेरी आंखें भूल भुलैया, झांझरिया, एंड मिक्स मैशअप गानों पर शानदार ग्रुप फॉर्म देके ऑडिटोरियम में शमा बांध दिया। इस मौके पर आकांक्षा जायसवाल, प्रभात नारायण दीक्षित, देवानंद श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने देवा मेला प्रदर्शनी समिति के सदस्यों और देवा मेला में आए दुकानदारों के साथ मीटिंग स्थापित कर यह निर्णय लिया है कि देवा मेला के कार्यक्रमो का समापन 20 अक्टूबर को हो रहा है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने देवा मेला प्रदर्शनी समिति के सदस्यों और देवा मेला में आए दुकानदारों के साथ मीटिंग स्थापित कर यह निर्णय लिया कि देवा मेला के कार्यक्रमो का समापन 20 अक्टूबर को हो रहा है। देवा मेला का उद्घाटन 10 अक्टूबर को होना था परंतु राजकीय शोक घोषित हो जाने के कारण देवा मेले का उद्घाटन 13 अक्टूबर को हुआ था जिसके कारण व्यापारियों के व्यापार में किसी प्रकार का नुकसान ना हो उसको देखते हुए देवा मेला का समय 2 दिन बढ़ा दिया गया है देवा मेला की समाप्ति अब 23 अक्टूबर को होगी। जबकि मेले में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमो का समापन बाराबंकी पुलीस अधीक्षक अनुराग वत्स की धर्म पत्नी बरेली नगर आयुक्त निधि वत्स ने फुलझड़ी को जलाकर किया।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!