प्रधान संघ ने बैठक कर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
फतेहपुर बाराबंकी। अनेकों समस्याओ को लेकर गुरुवार को ब्लॉक सभागार सूरतगंज में प्रधानों ने मासिक बैठक की गई। बैठक के उपरांत प्रधानों ने सूरतगंज खण्ड विकास अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। जिसमे सभी समस्याओ को लेकर गम्भीरता से चर्चा की। इस दौरान बाराबंकी जिलाध्यक्ष रामकुमार मिश्रा ने कहा कि प्रधान भाईयों की हर समस्या के निराकरण के लिए प्रधान संघ हमेशा प्रधानों के साथ खड़ा है। बैठक के दौरान प्रधानों की ओर से ब्लॉक व शासन स्तर की सभी समस्या में मनरेगा में एमआईएस एडीटिंग का अधिकार पूर्व की भांति ब्लॉक को दिये जाने और ग्राम पंचायत भवन में कर्मचारियों की अनिवार्य उपस्थिति,रिक्त ग्राम पंचायत में सफाईकर्मियों के शीध्र नियुक्ति किये जाने और पंचायत सहायक,ग्राम रोजगार सेवक एवं सफाईकर्मी के पेरोल प्रधान द्वारा ही सत्यापित होने पर मानदेय का भुगतान किये जाने के साथ ही ब्लॉक पर बैठने और पेयजल की उचित व्यवस्था से संबंधित मांगपत्र को प्रभारी बीडीओ डीसी(एनआरएलएम) बीके मोहन को सौप कर अविलंब निराकरण की मांग की। बैठक में जिला महामंत्री ब्रिजेश शर्मा, प्रदेश सचिव रामाकांत मौर्य,रामनगर अध्यक्ष चंद्रमौलि मिश्रा, सूरतगंज अध्यक्ष महेश मिश्रा, महामंत्री करुणाशंकर शुक्ला, शुशील वर्मा, मुकुंद सिंह, दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, उपाध्यक्ष प्रधान संघ अनूप सिंह, चंदन सिंह, धर्मराज वर्मा बबलू, छोटू सिंह, कुलभूषण सिंह सुरेंद्र वर्मा, राकेश यादव, अनिल यादव, राकेश मिश्रा, भूलन अवस्थी आदि लोग उपस्थित रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

