कोटवाधाम, बाराबंकी। हर घर दीपावली के उपलक्ष्य में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मुड़ियाडीह ग्राम पंचायत में बनी पानी की टंकी पर हर घर दीवाली के मौके पर दीपोत्सव का आयोजन अवर अभियंता अवनीश प्रताप सिंह की अगुवाई में किया गया। जिसमें पानी की टंकी पर 101 दीप प्रज्वलित कर लोगों को पानी के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही गांव में लगी पानी टंकी का पानी बर्बाद न हो इस पानी को हमेशा स्वच्छ रखें इससे गाड़ी न धोए न ही खेत की सिंचाई करें। मौजूद लोगों को पानी के प्रति सजग किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान दिग्विजय सिंह यादव ने गांव के लोगो से अपील की आप सभी गांव के लोग अपने घर पर दीप प्रज्वलित जरूर करें। साथ ही पानी की बर्बाद न करें। जिससे आगे का जीवन मे पानी की कमी न आये। इस मौके पर पूर्व प्रधान अन्तराम यादव रामविजय यादव, अनुज रामू मौर्या, लवकुश कुमार सहित गांव की तमाम महिलाएं उपस्थित रही।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

