तहसीलदार ने होटलों पर मारा छापा, भरे सैम्पुल
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। एसडीएम ने खाद्य निरीक्षक तहसीलदार पूर्ति निरीक्षक के साथ कस्बा बदोसरांय स्थित कई होटलों पर खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया एंव खोवा मिठाई का नमूना भराया। बताते चलें कि गुरुवार को खाद्य विभाग की टीम उपजिलाधिकारी प्रिया सिंह तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार पूर्ति निरीक्षक अनुज सिंह आदि के साथ कस्बा बदोसरांय के आयुष होटल राजाराम गुप्ता मिष्ठान भंडार की दुकानों पर खाद्य सामग्री का निरीक्षण करने के उपरान्त खोवा व मिठाई की सेम्पुलिंग कराई। खाद्य विभाग की कार्यवाही से क्षेत्र के दुकानदारों में हडकम्प मच गया अधिकांश दुकानदार दुकानों के शटर गिराकर सडक पर टहलते हुए नजर आए।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

