बच्चो को शीतल एव ठंडा पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर कूलर लगवाया…..
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवला करसण्डा में बच्चो को शीतल एव ठंडा पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर कूलर लगवाया जिसका उदघाटन ग्राम प्रधान कमला देवी ने किया। उदघाटन करते हुए ग्राम प्रधान कमला देवी ने कहा कि स्कूल में पीने के पानी की समस्या को देखते हुए शुद्ध पानी के लिए वाटर कूलर लगवाया गया है। ग्राम प्रधान ने कहा कि जल ही जीवन है जिसके लिए शुद्ध पानी अति आवश्यक है क्योंकि दूषित पानी से तरह तरह की बीमारियां जन्म लेती है। वाटर कूलर के शुभारंभ के मौके पर प्रधान प्रतिनिधि मित्तल कुमार, प्रधानाधियापिका मीना खातून, शिक्षिका उषा देवी,शालिनी वर्मा, सुनीता कांडू, ललिता सिंह, अपूर्वा कुमारी, सर्वेश कुमारी आदि लोग मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

