जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार एवं समन्वयक समिति की बैठक आहूत की गयी।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी: कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार एवं समन्वयक समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक के दौरान ऋण जमानुपात, वार्षिक कार्य योजना, किसान क्रेडिट कार्ड(फसली, मत्स्य व पशुधन हेतु), एसएमई ऋण के अन्तर्गत संचालित मुद्रा, ओडीओपी, स्टार्ट अप इण्डिया योजना, एसएचजी की प्रगति, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना(सुरक्षा, जीवन ज्योति) अटल पेंशन योजना, सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गयी। बैठक मे अवगत कराया गया कि जनपद में वित्तीय वर्ष 2022-23 के कुल निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष माह सितंबर तक 73344 केसीसी निर्गत किए गए। बैठक के दौरान समस्त योजनाओं की गहन समीक्षा के पश्चात जिलाधिकारी ने समस्त बैंको के जिला समन्वयकों को निर्देश दिया कि विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत प्राप्त पत्रावलियों को उनके निस्तारण की निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारित कर लिया जाये। अन्यथा इस सम्बन्ध में सम्बन्धित बैंक के जिला समन्वयक व शाखा प्रबन्धक को अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना होगा। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री मती एकता सिंह , अग्रणी जिला प्रबन्धक विवेक कुमार, उप कृषि निदेशक, उपायुक्त उद्योग, पी ओ डूडा सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी तथा बैंको के जिला समन्वयक मौजूद रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

