संजय सेतु में फिर दरार

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

रामनगर बाराबंकी। लखनऊ बहराइच मार्ग पर जरवल रोड में बने पुल के ज्वाइंट में कई जगह दरार गई है। इसकी जानकारी हाइवे के अधिकारियों को दी गई है, लेकिन सभी शायद हादसे का इंतजार कर रहे हैं। जरवल रोड थाना क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच मार्ग पर बने घाघराघाट संजय सेतु पुल के ज्वाइंट में फिर दरार आ गई है। जिसका पीएनसी द्वारा कुछ महीने पहले ही में मरम्मत कराया गया था। जिसके जॉइन्ट में लगातार हल्के व भारी वाहनों के आवागमन से कॉफी बड़ा गड्ढा हो गया है। जो एक बड़े  हादसे का इंतजार कर रहा है। तथा आवागमन कभी भी बंद हो सकता है। प्रशासन द्वारा अभी तक मरम्मत कार्य चालू नही किया गया है। संजय सेतु प्रदेश की राजधानी लखनऊ को बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती व नेपाल राष्ट्र को जोड़ता है।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

 

Don`t copy text!