आतिषबाजी प्रतियोगिता में विजेताओं को मिला सम्मान

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

देवा, बाराबंकी। शुक्रवार को देवा मेला के हाकी ग्राउंड में आतिशबाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई।जिसमें जिले के छः प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वालों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। हर साल आतिशबाजी के बाद मेला का समापन हो जाता था लेकिन इस बार मेला दो दिन बाद शुरू होने के कारण तय कार्यक्रमो के अनुसार गुरुवार को आतिशबाजी का कार्यक्रम हुआ। मेला अध्यक्ष/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने पत्र जारी कर दो दिन मेला बढ़ाने की अनुमति प्रदान की है।जारी पत्र में उन्होंने कहा कि मेला की शुरुआत 11 अक्टूबर को होनी थी लेकिन राजकीय शोक होने के कारण मेले की शुरुआत 13 अक्टूबर को हो सकी।मेले में आने वाले व्यवसायियों ने दो दिन मेला बढ़ाने का अनुरोध किया था।उनके अनुरोध को देखते हुए मेला को 22 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है।लेकिन पहले से तय कार्यक्रम के तहत बीस अक्टूबर को ही आतिशबाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई।प्रतियोगिता में आफाक अहमद पुत्रा मकबूल अहमद जैदपुर,मो० कादिर पुत्रा गुलाब मुस्तफा जैदपुर, मो० नाजिम पुत्र आफाक जैदपुर, मंजर अब्बास जैदपुर,गुलाम वारिस जैदपुर, मो०आजम पीरबटावान ने भाग लिया।आतिशबाजी प्रतियोगिता में मो०आजम पीरबटावान ने प्रथम, गुलाम वारिस जैदपुर ने द्वितीय व मंजर अब्बास जैदपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!