बड्डूपुर, बाराबंकी। तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को रौद दिया। हादसे में साइकिल सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। कुर्सी थाना क्षेत्र के करौंदा गांव निवासी मोल्हे 55 वर्ष शुक्रवार सुबह साइकिल से बाजार सामान खरीदने आया था। करीब दस बजे वापस घर लौट रहा था। कुर्सी चौराहे पर एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। कुर्सी थाना प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सरोज ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण बना हादसे की वजह
कुर्सी कस्बे के प्रमुख चौराहे पर दुकानदारों के साथ चाट के ठेले व पान की गुमटी ने अवैध कब्जा कर रखा है।घटना उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो साइकिल सवार किनारे पर था। लेकिन चौराहे पर बने फुटपाथ पर दुकानदारों के कब्जा होने के चलते साइकिल का हैंडल ट्रक में फस गया। वृद्ध साइकिल सहित ट्रक के अगले पहिए के नीचे आग गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

