डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा ले बच्चें: एमएलसी अंगद सिंह

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। मिसाइलमैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पावन स्मृति में राष्ट्रीय स्तर पर संचालित राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत बेसिक शिक्षा परिवार त्रिवेदीगंज द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत खंड शिक्षा अधिकारी त्रिवेदीगंज श्रीमती अर्चना के संयोजन में ब्लॉक स्तरीय मॉडल एवम् क्विज प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय दहिला परिसर में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामय उपस्थिति से सदस्य विधान परिषद अंगद सिंह ने कार्यक्रम को गौरवान्वित किया। विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी न्यायिक एवम् खंड विकास अधिकारी त्रिवेदीगंज शंभू शरण उपस्थित रहे। उपजिला अधिकारी शंभू शरण ने प्रतिभागी छात्र और छात्राएं एवम् उपस्थित अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि बगैर विज्ञान के क्षेत्र में प्रगति किए शिक्षा का विकास किया जाना संभव नहीं है। विज्ञान के क्षेत्र में नित नए आविष्कारों ने शिक्षा के तकनीकी माध्यम को बहुत ही मजबूत बनाया है ।उन्होंने छात्र छात्राओं के द्वारा प्रदर्शित मॉडलों की प्रशंसा करते हुए कहा की बेसिक शिक्षा परिषद में इस तरह के प्रयोग और इस तरह की प्रतियोगिताएं शिक्षा में जागरूकता को प्रदर्शित करती है। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को याद करते हुए शिक्षकों एवं छात्रों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर विज्ञान और टेक्नोलॉजी में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा विज्ञान ने हमारे जीवन को बहुत आसान बना दिया है ,नए नए अविष्कारों ने शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन किया है ।आज सूचना तंत्र और मल्टीमीडिया ने शिक्षा को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। तकनीकी क्षेत्र में नए नए प्रयोगों ने शिक्षा की पूरी विचारधारा को बदल दिया है। विज्ञान ने हमारी तमाम मुश्किलों का हल करके हमारे पूरे परिवेश को बदलने का काम किया है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने अपना पूरा जीवन विज्ञान के क्षेत्र में नित नए आविष्कारों को समर्पित कर दिया था, उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमारे बच्चों को नए नए अविष्कारों के लिए तत्पर रहना होगा, तभी भारत को विश्व गुरु बनाया जा सकता है । उन्होंने कहा कि एक सशक्त नेतृत्व मोदी जी के रूप में देश को मिला है जिससे देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती अर्चना ने लगातार इस तरह के आयोजन किए जाने पर जोर दिया । उन्होंने कहा है कि हमारे विकास खंड के अध्यापक और बच्चे निरंतर इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित कर एवम् प्रतिभाग कर ब्लॉक की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का काम करेंगे। प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामयश विक्रम प्रदीप शिवसागर सिंह , हेमंत यादव राजेश वर्मा , सुनील वर्मा रमेश सिंह शिवराज सिंह, ब्रह्मा त्रिपाठी, महिमा सिंह, रेनू सिंह नीतू सिंह, सरिता रावत, संगीता यादव, उमेश यादव , सुनील भारती, शिवकुमार, दिलीप रावत सहित अनेक अभिभावक एवं शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य रूप से संयोजन ए आर पी विज्ञान पीयूष श्रीवास्तव द्वारा किया गया एवं संचालन गरिमा त्रिपाठी, महिमा सिंह और रेनू सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!