प्रबंधक ने किया षिक्षकों का सम्मान, दिया उपहार मलका महिला महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
बाराबंकी। शनिवार को विकास खण्ड सिद्धौर की ग्राम पंचायत असन्द्रा बाजार में स्थित मलका महिला महाविद्यालय असंद्रा में एक समारोह में उपहार और मिष्ठान वितरित किया गया। मलका ग्रुप ऑफ एजुकेशन के मैनेजर मो. कफील जैदी ने मलका महिला महाविद्यालय मलका तलीमगाह इंटर कालेज और मो. सिबतैन मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल असंद्रा में कार्यरत समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ साथ क्षेत्र के अन्य लोगों को मिष्ठान्न और उपहार आदि भेंटकर सभी को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। श्री जैदी ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि दीपावली पर्व खुशियों का पर्व है सभी लोग आपसी गिले सिकवे भुलाकर धूमधाम से दीपावली पर्व मनाएं उन्होने यह भी कहा कि ऐसे दिये जलाएं जिससे समाज में फैला अंधकार मिटाया जा सके। उन्होने स्थानीय कर्मचारियों के अलावा वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार शुक्ला, विजय शंकर मिश्रा को भी सम्मानित किया। इस मौके पर संस्थान के बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर रंजन शुक्ल और संजय सिंह समेत समस्त शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

