दुष्कर्म पीड़िता को नहीं मिल रहा है इंसाफ, दर-दर भटक रहा है बाप

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

सन्द्रा पुलिस द्वारा गैंग रेप पीड़िता को थाने से भगाये जाने के बाद दुखी हालत में आज अपने पिता के साथ पुलिस कप्तान महोदय से मिलने आई। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी असन्द्रा पुलिस द्वारा कार्यवाही न करना कहीं न कहीं लापरवाही को उजागर करता है, वहीं थानाध्यक्ष असन्द्रा को मामले की जानकारी ही नहीं है, उनका कहना है कि अगर शिकायती प्रार्थना पत्र मिलेगा तो कार्यवाही अवश्य होगी


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अधूतगंज, थाना असन्द्रा निवासी लेखराज की पुत्री कल्पना (काल्पनिक नाम) ने पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि शैलेन्द्र पुत्र राम नरेश निवासी घटमापुर, थाना असन्द्रा, बाराबंकी पीड़िता को बहला फुसलाकर 22 अक्टूबर को भगा ले गया, तथा घर में रखे 7000 रूपये, जेवर भी रखे बक्से से निकाल ले गया, पीड़िता के विरोध करने पर उसके मुंह में कपड़ा बांध कर शल्ेन्द्र व रामकर्ण मोटर साइकिल पर जबरदस्ती बैठाकर दरियाबाद ले गये। शाम को घटमापुर के निकट जंगल में ले गये और वहां पर उक्त शेलेन्द्र ने रंजीत, अजय व शेष को भी बुला लिया वहां पर जंगल में चारो लोगों ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार किया। सुबह होने पर शैलेन्द्र ने पीड़िता को घर ले गया और शाम को पुनः उक्त शैलेन्द्र पीड़िता को जंगल में ले गया। सुबह होने पर शैलेन्द्र ने कहा कि अपने घर जाओ और पीड़िता को अकोहरी पुल के पास छोड़ दिया। पीड़िता पैदल ही अपने घर शाम को पहुंची और अपने पिता से आप बीती बताई। तब पीड़िता के पिता ने थाना असन्द्रा में प्रार्थना पत्र दिया इस पर असन्द्रा पुलिस ने शैलेन्द्र, रंजीत, शेष, अजय को पकड़कर थाने ले आई तथा उन लोगों से डील कररके थाने से ही छोड़ दिया। थाने में एक महिला कांस्टेबिल ने भी पीड़िता को मारा और शैलेन्द्र के साथ जाने का दबाव बनाया। वहीं पीड़िता ने बताया कि न तो डाक्टरी करायी गयी और न ही उसका बयान ही दर्ज किया गया और न ही उक्त दबंगों के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई है।  सूत्रों से पता चला है कि स्थानीय पुलिस ने अभियुक्तों का चालान मात्र धारा 151 सी0आर0पी0सी0 में करके मामले का पटापेक्ष कर दिया है। वहीं इस सम्बंध में थानाध्यक्ष से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मामला हमारी जानकारी में नहीं है अगर कोई शिकायती प्रार्थना पत्र मिलेगा तो उस पर कार्यवाही अवश्य होगी।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!