मारफीन के साथ युवक गिरफ्तार

त्रिलोकपुर बाराबंकी। जहाँगीराबाद पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक युवक को 19 ग्राम मारफीन के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर युवक को जेल भेजा गया है। जिले में सक्रिय मारफीन तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जहाँगीराबाद थाना के दारोगा नवरंग सोनकर शनिवार को भयारा चैराहे पर चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ा है। पकड़े गए कदीर पुत्र नसरुद्दीन  निवासी ग्राम भयारा थाना जहँगीरबाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दोनों तस्कर कहां से मारफीन लाए और कहां बेचने जा रहे थे। इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Don`t copy text!