मेंथा टैंक की सफाई के दौरान हादसा, दो मजदूरों का दम घुटा, एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। में गुरुवार को मेंथा टैंक की सफाई के दौरान दो मजदूरों का दम घुट गया। इसमें से एक मजदूर की मौत हो गई है जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर हालत में मजदूर को उसके परिवार के लोग बेहतर इलाज के लिए बरेली ले गए हैं।
घटना अलापुर थाना क्षेत्र के बेहटा अहमन गांव की है। बताया जा रहा है कि इसी गांव के रहने वाले दो मजदूर सफाई के लिए मेंथा टैंक में उतरे थे। टैंक के अंदर सफाई करते समय दोनों का दम घुटने लगा। इनमें से एक की मौत हो गई। दूसरे मजदूर को बाहर निकाला गया तो उसकी हालत भी बेहद गंभीर थी। उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए हॉयर सेंटर ले जाने की सलाह दी। उस मजदूर को उसके परिवार के लोग बेहतर इलाज के लिए बरेली ले गए हैं। इधर, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

