इंसान बना हैवान: कुत्ते को पहले बोरी में बंद करके बेरहमी से पीटा, फिर पेट्रोल डालकर जलाया जिंदा,
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
पशु प्रेमी ने अज्ञात के विरूद्ध दर्ज कराया मुकदमा
बदायूं। शहर में हरप्रसाद मंदिर के नजदीक गली में एक कुत्ते को पहले बोरी में बंद करके पीटा गया। फिर उसे मरणासन्न अवस्था में कूड़े के ढेर पर फेंककर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। यह किसने किया, अभी इसका पता नहीं चला है। पशु मित्र विकेंद्र शर्मा ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। कल्याननगर निवासी पशु मित्र विकेंद्र शर्मा के मुताबिक, उन्हें मंगलवार की रात पता चला कि हरप्रसाद मंदिर के नजदीक गली में एक कुत्ते को बोरी में बंद करके उसे मार डाला गया है। इस पर वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कोतवाली पुलिस और पशु चिकित्सक को मौके पर बुला लिया। विकेंद्र ने बताया कि हालात देखते हुए लग रहा है कि कुत्ते को पहले बोरी में बंद करके पीटा गया था। उसने बोरी काटकर निकलने की कोशिश भी की होगी। बाद में उसे पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। विकेंद्र ने उसे दफन करा दिया। पशु मित्र ने कुत्ते की हत्या करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो भी सामने आएगा, उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

