सीएचसी को बेहतर दिखाने के लिए दो दर्जन से अधिक मजदूर एव पेंटर तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जुटे

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। जिले में पहली बार आ रही केंद्रीय टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में दो दिन रहकर स्वास्थ्य सेवाओं एव सीएचसी के रखरखाव का जायजा ले गयी सीएचसी को बेहतर दिखाने के लिए दो दर्जन से अधिक मजदूर एव पेंटर तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए देर रात्रि तक जुटे रहे। बताते चले कि कायाकल्प योजना के तहत चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव का रिजल्ट आने से पूर्व शुक्रवार व शनिवार को केंद्र सरकार की आ रही टीम स्वास्थ्य सेवाओं एव सीएचसी के रखरखाव की जांच करेंगे केंद्रीय टीम में साउथ से भी दो वरिष्ठ अधिकारी शामिल है। सीएचसी को बेहतर दिखने के लिए सीएचसी अधीक्षक डॉ0 संजीव कुमार सहित समस्तकर्मी दो दर्जन से अधिक मजदूरों के साथ तैयारियों में देर रात्रि तक जुटे रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

 

Don`t copy text!