उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव से पहले पुलिस विभाग में होंगे बंपर तबादले, बदल सकती है कई जिलों की कमान

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

दीपावली पर सुरक्षा प्रबंधों की चुनौती पार करने के बाद अब उत्तर प्रदेश पुलिस के सामने नगरीय निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की जिम्मेदारी है। पुलिस विभाग ने इसे लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। निकाय चुनाव से पहले पुलिस अधिकारियों के तबादलों की भी तैयारी है। डीजीपी मुख्यालय में अधिकारियों के नामों की सूची तैयारी की जा रही है। बीते दिनों पीपीएस संवर्ग से आइपीएस संवर्ग में पदोन्नति के लिए हुई विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक हुई थी,बैठक में वरिष्ठता के आधार पर 30 अपर पुलिस अधीक्षकों को आइपीएस संवर्ग में प्रोन्नति प्रदान किए जाने की सहमति प्रदान की गई थी। दीपावली के बाद अब जल्द उनकी प्रोन्नति का आदेश जारी होने की उम्मीद है। जिसके बाद इन नए आइपीएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी प्रदान की जाएगी।पुलिस विभाग में दीपावली के बाद तबादलों को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। सूत्रों का कहना है कि कई जिलों की कमान भी बदली जा सकती है। इसे लेकर भी मंथन किया जा रहा है। वहीं गृह विभाग बीतों दिलों रद हुई पीपीएस संवर्ग की डीपीसी को भी जल्द कराने की तैयारी में है। पीपीएस संवर्ग की डीपीसी में वरिष्ठता के आधार पर 33 पुलिस उपाधीक्षकों को अपर पुलिस अधीक्षक के पदों पर प्रदोन्नति प्रदान किए जाने पर विचार होगा। इसके साथ ही संवर्ग के लगभग 100 अधिकारियों को प्रोन्नत वेतनमान का लाभ भी मिलेगा।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!