ट्रैक्टर व टेंपो में जबरदस्त टक्कर में युवक की गई जान।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरदत्त पुर और डकारा के बीच टैंपू में सवार होकर डकारा से आ रहे राम भरोसे पुत्र हाकिम सिंह 28 वर्ष निवासी थाना सहसवान क्षेत्र के संमदा निवासी की मौत हो गई कोतवाली पुलिस को रात्रि लगभग 11:30 बजे सूचना मिली सहसवान की तरफ से ड़कारा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टैंपू में टक्कर मार दी जिसमें टेंपो सवार राम भरोसे की मौत हो गई कोतवाली पुलिस राम भरोसे को लेकर सहसवान सीएससी लेकर आए यहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी मृतक के शव को कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया समाचार लिखे जाने तक कोतवाली पुलिस को परिवार जनों ने तहरीर नहीं दी है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

