पीडब्लूडी विभाग का लगा पत्थर राहगीरों को कर रहा भ्रमित मोतिकपुर की जगह पर लिखा है मोतीपुर

सिद्धौर,बाराबंकी। विकास खण्ड सिद्दौर क्षेेत्रान्तर्गत मोतिकपुर मेनहुवा मार्ग को पीडब्लूडी विभाग के ठेकेदारों द्वारा पेंटरों के माध्यम से दिशा निर्देश देने वाले पत्थरो पर मोतिकपुर की जगह पर मोतीपुर लिखा गया है जिससे आने जाने वाले राहगीरो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।जबकि ग्रामीणों ने इसका विरोध भी किया लेकिन पेंटर कहा कि जो ठेकेदार कहेगा वही करेंगे।जब उससे ठेकेदार का नाम पूछा गया तो पेंटर साहब नाम बताने से आना कानी करते रहे लेकिन ठेकेदार का नाम नही बताया।और कहा कि मोतिकपुर न लिखकर मोतीपुर लिखो ।जनाब यह है ठेकेदारों की यह ताना शाही जबकि मोतिकपुर में एक चर्चित ईमारत भी है जोकि पूरे बाराबंकी में मशहूर है जो कि इमामबाड़ा के रूप में जाना जाता है। और यही तक नही इसी गांव में समाजवादी पार्टी नेता भी थे जिनकी याद में समाजवादी सरकार ने स्वगीर्य आलिम हुसैन के नाम से एक गेट भी बनवाया था लेकिन सरकार जाते ही लोगो ने गेट की ओर ध्यान देना ही छोड़ दिया। बस इतना ही नही जब ग्राम पंचायतों का चुनाव आता है तो इसी गांव के निवासी हुसैन मेंहदी साहब सात समन्दर पार कर चुनाव लड़ने आ जाते है अब बताइये इतनी बड़ी बड़ी हस्तियां है इस गांव में।फिर भी इन ठेकेदारों के दिमागमें जरा सा भी डर नही है कि ऐसा न हो कि कोई भी ब्यक्ति अधिकारियों के पास आ जाए मेरा क्या होगा।भाजपा सरकार में हैदरगढ़ विधायक बैजनाथ रावत ने अपनी सरकार में नूरपुर से लेकर मोतिकपुर,सरवनपुर, बहादुरनगर, पूरे रंजीत व मेनहुवा आदि गांव तक सड़क की मरम्मत करवा कर किमी के पत्थर गड़वा दिया। लेकिन विधायक जी अभी तक देखने भी नही पहुँचे कि पत्थरो व बोर्ड पर पेंटर ने लिखा क्या है यही कारण है कि सारे ठेकेदार बेलगाम होते जा रहे है।

Don`t copy text!