समाज का हर एक व्यक्ति है प्रधानमंत्री : आशीष सिंह सामाजिक कार्यकर्ता के प्रयास से जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मिली मंजूरी

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

रामसनेही घाट, बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सिंह के प्रयासों से जर्जर हो चुकी सड़कों के नवीनीकरण हेतु लोक निर्माण विभाग बाराबंकी द्वारा अनुबंध का गठन कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार सामाजिक कार्यकर्ता / पत्रकार आशीष सिंह ने  लोक निर्माण विभाग बाराबंकी से अहमदपुर टोल प्लाजा से जवाहर पुर व पूरे अमेठिया से संपर्क मार्ग सिसौना व सैदखानपुर की जर्जर हो चुकी सड़कों के नवीनीकरण हेतु संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसका अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बाराबंकी द्वारा संज्ञान लेते हुए सड़कों के नवीनीकरण हेतु अनुबंधों को गठन कर नवंबर माह में निर्माण कार्य जारी होने को बताया गया। आशीष सिंह ने बताया कि समाज का हर एक व्यक्ति प्रधानमंत्री है वो अपने समाज में वो सारे कार्य स्वयं कर सकता है जिसमें समाज का हित जुड़ा हो। ज्ञातव्य हो कि आशीष सिंह द्वारा रक्तदान , नेत्रदान व देहदान एवम् पर्यावरण को लेकर एक बड़ी मुहिम चलाई जा रही है। रक्तदान मुहिम के माध्यम से जनपद सहित पूरे प्रदेश में अब तक कई लोगों की जान बचाई जा चुकी है, श्री सिंह की रक्तदान मुहिम को लेकर उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री सतीश शर्मा की संरक्षणता में समय – समय पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ करता है। फिलहाल सड़कों के नवीनीकरण पास हो जाने से श्री सिंह के इस प्रयास से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!