कार्तवीर्य राजराजेश्वर सहस्त्रबाहुर्जुन भगवान का जन्मोत्सव मनाया

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स  सर्ववर्गीय जायसवाल समाज बाराबंकी द्वारा आज 31/10/2022 प्रातः 9 बजे जायसवाल धर्मशाला मंदिर निकट घंटाघर में समाज के जिलाध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल वैद्यजी की अध्यक्षता में अपने कुलदेवता आराध्य राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन देव भगवान की पूजा अर्चना कर अपने इष्ट देवता का जन्मोत्सव, माला, प्रसाद, अर्पण कर एवं भव्य महाआरती कर मनाया गया जायसवाल जी ने भगवान को माल्यार्पण कर तिलक किया पश्चात सामूहिक पूजन अर्चन भजन किया गया समाज सेविका श्रीमती राधिका जायसवाल ने कहा कि आज समाज को नारी सम्मान के लिए कठोर कदम उठाना चाहिए और निर्धन कन्याओं के विवाह करवाना चाहिए जिसके लिए हम समाज के साथ है बताते चले कि श्रीमती डॉ0 स्वाती जायसवाल की माँ है जो कि डॉ0 स्वाती जायसवाल एवं उनके पति डॉ0 हिमांशु जी का अपना हास्पिटल कानपुर मे है जिसमे नित्य प्रति नि:शुल्क मरीजों को सेवाएं प्रदान की जाती हैं कार्यक्रम में जिला संयोजक राजेश जायसवाल एडवोकेट ने भगवान का तिलक कर पुष्पांजलि अर्पण की और कहा कि समाज व देश के कार्यो के लिए आज के युवा एवं नारीशक्ति को आगे लाने की आवश्यकता है उपस्थित लोगों में प्रसाद एवं चरणामृत वितरित कर जलपान कराया गया जिसमें मुख्यतः सुशील जायसवाल, सूर्यप्रकाश जायसवाल, विजय जायसवाल, शुभांशु जायसवाल, आदित्य जायसवाल, प्रतीक जायसवाल, राधिका जायसवाल, मधु जायसवाल, कंचन, लक्ष्मी जायसवाल, श्रद्धा जायसवाल, बब्लू, बंटी, कृष्ण कांत, संजय, गयाप्रसाद राय, प्रभात राय, राजकुमार, आनन्द, दीपक एवं अन्य काफी लोग मौजूद थे |सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!