वनमाफ़िया सहित चार लोगों को  मसौली पुलिस ने गिरफ्तार कर ट्रक में लदी लाखो रुपये की लकड़ी बरामद की

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। अवैध रूप से सागौन लकड़ी का कारोबार करने वाले वनमाफ़िया सहित चार लोगों को  मसौली पुलिस ने गिरफ्तार कर ट्रक में लदी लाखो रुपये की लकड़ी बरामद की है। हरफन में माहिर वनमाफिया बकायदा ट्रक के आगे आगे अपनी लग्जरी कार से स्कॉर्ट करते हुए चल रहे थे।

पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक शिवनरायन सिंह, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार यादव, शमशाद अली हमराही साथियों के साथ रात्रि गस्त पर थे इसी बीच एक संदिग्ध ट्रक के आगे स्कॉर्ट करती हुई चल रही लग्जरी कार पर संदेह होने पर रोक कर पूछताछ की तो पुलिस के हत्थे बड़ी कामयाबी मिली।कार में सवार गोण्डा जनपद के थाना छपिया के ग्राम नरायनपुर निवासी जैद सिद्दीकी व मसकनवा निवासी शहजाद पुत्र मो0 इस्लाम को कस्टडी में लेकर जमातलाशी ली तो ट्रक में भारी मात्रा में सगौन लकड़ी के बोटे लदे मिले जिनकी कीमत लाखो में बतायी जा रही हैं। ट्रक चालक रघुनाथ पुत्र साकेतु निषाद निवासी थरियाकला थाना हैदरगंज अयोध्या व खलासी लवकुश पुत्र संजय कोरी से लकड़ी के कागजात मांगे जाने पर बताया कि लकड़ी कार चालको की है जो गोण्डा से लखनऊ ले जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर चारो को वन अधिनियम की कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

 

Don`t copy text!