दो आटोलिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। कोतवाली पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की तीन बाइक बरामद की। पूछताछ के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों को जेल भेज दिया।
कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ उप निरीक्षक जगवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोतवाली में दर्ज वाहन चोरी की प्राथमिकी में बरामदगी के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस टीम ने गांव ज्वालापुर के पास से दो लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम फुरकान पुत्र नबाव दूल्हे निवासी गांव भीकमपुर थाना मुजरिया और रिहान पुत्र राहत निवासी निशात बाग बरकाती मस्जिद के पास थाना क्वारसी जनपद अलीगढ़ बताए। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद कीं। पुलिस ने आरोपितो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक जगवीर सिंह के साथ ही मुजरिया थाने के एसआई अजीत सिंह, कोतवाली के कां. नगेन्द्र, सुनील कुमार, कौशल कुमार, सुशील कुमार शामिल रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

