बसपा में प्रेस से बात न करने की दी जाती थी धमकी: नकुल दुबे

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के भिटरिया कांग्रेस कार्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा 37 साल तक ऐसी पार्टी में रहा, जहां जुबान बंद रखी जाती थी। धमकी दी जाती थी की प्रेस से बात की तो पार्टी से निकाल दिए जाओगे। अब उस माहौल से आजादी मिली है। निकाय चुनाव में कांग्रेस इस बार सफलता हासिल करेगी। नकुल दुबे ने संगठन के पदाधिकारियों और निकाय चुनाव के दावेदारों के साथ संगठन की समीक्षा की तथा निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा की अभी संगठन को मजबूर करना प्राथमिकता है। निकाय चुनाव में कांग्रेस सफल होगी। सरकार परिसीमन घोषित कर दे तो संगठन प्रत्याशी तय कर लेगा। कांग्रेस का जाति, धर्म की राजनीति से कोई वास्ता नहीं है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति के उपाध्यक्ष तनुज पुनिया, जिला अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, पूर्व जिला अध्यक्ष अमर नाथ मिश्र, पूर्व प्रदेश सचिव वीरेंद्र प्रताप सिंह ,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य आफाक अहमद इपफू, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य शिव शंकर शुक्ला, जिला सचिव मनीष रावत, दरियाबाद प्रभारी आलोक श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष बनीकोडर भषमा प्रसाद मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष दरियाबाद राजीव कुमार रावत,ब्लॉक अध्यक्ष पूरे डलई,सुरेन्द्र सिंह ,भानू वर्मा, राजू मियां, प्रेम चतुर्वेदी, अन्नपूर्णा तिवारी, फराज अहमद, प्रेम नारायण मिश्रा, प्रेम नारायण शुक्ला, रामफेर रावत,श्री धर चतुर्वेदी, अनिल तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, विनय मिश्रा,प्रमोद यादव, राजेश तिवारी आदि लोगों मौजूद थे।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!