वेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत..

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। लखनऊ- अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फैजू ढाबे पर काम करने वाले एक वेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसौली निवासी हरिश्चंद्र यादव का 25 वर्षीय पुत्र बाबू हाइवे पर स्थित फैजू ढाबे पर विगत 15 वर्षों से वेटर का काम करता है। नाइट शिफ्ट में काम करने वाला बाबू सोमवार की रात्रि लगभग 11 बजे घर से ढाबे पर गया था तथा सुबह करीब 6 बजे मृतक के पिता हरिश्चंद्र को बेटे की मौत की सूचना मिली। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!