इदलिब के बारे में वार्ता विफल रही तो दूसरा क़दम उठाएंगेः तुर्की

इदलिब के संदर्भ में तुर्की ने सीरिया को चेतावनी देते हुए दूसरा क़दम उठाने की धमकी दी है।
तुर्की के विदेशमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इदलिब के बारे में रूस के साथ उसकी वार्ता किसी परिणाम को नहीं पहुंचती है तो फिर वह अगला क़दम उठाएगा।
मौलूद चावूश ओग़लू ने शनिवार को कहा है कि तुर्की का एक शिष्टमण्डल 17 फरवरी को माॅस्को जाएगा जहां पर रूसी अधिकारियों से इदलिब के बारे में बात की जाएगी।  तुर्की के विदेशमंत्री का कहना था कि अगर यह वार्ता किसी परिणाम तक नहीं पहुंचती तो फिर अंकारा, इदलिब के बारे में कोई दूसरा फैसला करेगा।  चावूश ओग़लू के इस बयान के साथ ही सीरिया के विरोधी गुटों पर आधारित मानवाधिकार संगठन ने बताया है कि शनिवार 15 फरवरी को तुर्की सेना का एक सैन्य कारवां, सीरिया के इदलिब और हलब पहुंचा है।  तुर्की का यह सैनिक कारवां एसी स्थिति में सीरिया पहुंचा है कि जब सीरिया की सेना इन क्षेत्रों को आतंकवादियों से स्वतंत्र कराने के उद्देश्य से अपनी कार्यवाही कर रही है।
ज्ञात रहे कि उत्तरी सीरिया के इदलिब क्षेत्र के संकट के समाधान के उद्देश्य से अंकारा में तुर्की और रूस के बीच कुछ दिन पहले दूसरे चरण की वार्ता हुई थी जो बिना किसी परिणाम के संपन्न हो गई।

Don`t copy text!