रामसनेहीघाट बाराबंकी। लखनऊ अयोध्या हाईवे पर एक कार असंतुलित होकर सड़क किनारे गहरे खड्ड में पलट गई जिससे कार पर सवार 4 लोग जख्मी हो गए, घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के लखनऊ अयोध्या हाईवे पर मोहम्मदपुर कीरत चौराहे के निकट बस्ती से दिल्ली जा रही एक कार ओवरटेक करने के चक्कर में असंतुलित होकर हाईवे के किनारे गहरे खड्ड में पलट गई जिससे कार पर सवार एक ही परिवार के चालक सहित लाल पुत्र रामसेवक, नीलम पत्नी रंगीलाल, सुमन पुत्री रंगीलाल, मनोज पुत्र रंगीलाल घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों ने कार से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

