बाराबंकी। स्वावलंबी भारत अभियान के तत्वाधान में दत्तोपन्त ठेंगड़ी के जन्मदिवस् के अवसर पर बाराबंकी रोज़गार सर्जन केंद्र द्वारा ज़हांगीराबाद में रोज़गार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें वेब्को लिमिटेड, एलआईसी, हुंडा ऑटो, इत्यादि 8 कंपनियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 400 प्रतिभागी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का प्रारंभ पूजनीय दांतोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की प्रस्तावना विश्वजीत शर्मा ने प्रस्तुत की। मुख्य वक्ता प्रांत समन्वयक अनुपम श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईटीआई के प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव व संचालन जिला स्वयोजन अधिकारी देवव्रत कुमार ने की। इस मौके पर चंद्रचूड़ दुबे, बी.डी. चौधरी, नरेंद्र पांडेय, सूर्यांशु शर्मा आदि मौजूद रहे। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
Related Posts

