सभी अधिकारी पूरे मनोयोग से करें कार्यः डीएम

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ। गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिलाधिकारी मनोज कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी ऋषि राज के साथ शासन की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की बैठक आयोजित की। डीएम ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि गोवंश को सहभागिता योजना अंतर्गत सुपुर्दगी में दिए जाएं। निराश्रित गोवंश आवारा नहीं घूमना चाहिए।
डीएम ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर पूरी ऊर्जा से कार्य करें। एक दूसरे विभाग से समन्वय बनाकर रखें। जन कल्याणकारी योजनाएं लोगों तक पहुंचाने में व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य करें। शासन द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं को धरातल पर उतारना है। अधिकारी क्रियान्वित योजनओं को मौके पर जाकर निरीक्षण करें। योजनाओं को सही ढंग से क्रियान्वित कर जनपद को ऊंचाइयों पर ले जाना है। सभी लोग पूरे मनोयोग से कार्य करें, अपनी टीम को अच्छा मार्गदर्शन करें। योजनाओं में पारदर्शिता तथा समय का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाना हम सबकी जिम्मेदारी है। जन कल्याणकारी योजनाएं, निर्माण कार्य शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वच्छता आदि योजनाओं पर विशेष ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग में नवाचार किया जाए। कार्यों में प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। नवाचार पर विशेष जोर दिया जाए इससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों को वास्तविक निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक हो। सभी विभाग एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का आयोजन कर जनपद को आगे बढ़ाएं। सभी को अधिकतम अपने-अपने क्षेत्रों में सहयोग देना है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!