17 फरवरी से 21 फरवरी तक शिव विवाह लीला का होगा सजीव मंचन

अब्दुल जब्बार एड्वोकेट व् जितेंद्र यादव की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)श्रीशिव विवाह लीला समिति ग्राम बनगांवा द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आगामी 17 फरवरी से 21 फरवरी तक शिव विवाह लीला का सजीव मंचन किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष राम तेज यादव व क्षेत्र पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव ने बताया कि आगामी सोमवार से स्थानीय कलाकारो द्वारा धार्मिक नाटको का मंचन किया जायेगा।महा शिवरात्रि के दिन भगवान भूत भावन भोलेनाथ देवाधि देव महादेव की भव्य बारात गाजे बाजे के साथ निकली जाएगी।जो पूरे गांव में भ्रमण के पश्चात पुनः कार्यक्रम स्थल पर लौट आएगी।जहां माता पार्वती व भगवान शंकर का विधिवत पूजन अर्चन के बाद विवाह सम्पन्न होगा।तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Don`t copy text!