कौशाम्बी जनपद कोखराज थाना क्षेत्र के मूरतगंज पुलिस चौकी घटनाओ के खुलासे में फिसड्डी साबित हो रही है इस थाना क्षेत्र में सैता पावर हाउस रोही पुल और उसके आस पास आधा दर्जन से अधिक लूट और आधा दर्जन लाश मिल चुकी है।पूरे दिन मूरतगंज चौकी इंचार्ज अपने हमराहियो के साथ अवैध वसूली में लिप्त देखे जाते है लेकिन हत्या लूट जैसी घटनाओ के खुलासे में चौकी इंचार्ज मूरतगंज संवेदनशील नही है जिससे हत्या लूट की कई घटनाओ का खुलासा नही हो सका है। ताजा मामला जनवरी का है जब दो दिन अलग अलग दो युवको की लाश सैता पावर हाउस के पास मिली। दोनो युवको की हत्या कर लाश ठिकाने लगायी गयी थी। महीनो बीत जाने के बाद भी दोनो हत्याओ का खुलासा पुलिस नही कर सकी है। जो मूरतगंज चौकी इंचार्ज की व्यवस्था पर सवालिया निशान है। इसी क्षेत्र में दो वर्षो पूर्व सरसवां क्षेत्र के एक युवक की हत्या कर लाश सडक पर फेक दी गयी थी और इस लाश को दुर्घटना साबित करने का प्रयास किया गया था। मंझनपुर पुलिस ने अदालत से हत्या के मामले में बरी हुए एक व्यक्ति को उक्त युवक की हत्या के आरोप में पकडा भी था लेकिन चर्चा है कि तत्कालीन कोतवाल ने हत्या के मामले में अदालत से बरी हुए व्यक्ति को पकडने के बाद छोडने के एवज में 70 हजार रूपये नगद वसूल लिया था तब से हत्या की यह फाइल धूल फाक रही है। बीते दिनो एलआईसी एजेन्ट को भी सैता पावर हाउस के पास लूटा गया है। इस मामले का खुलासा चौकी पुलिस अभी तक नही कर सकी है। इसके आलावा भी इलाके में कई हत्या लूट की घटनाओ का खुलासा पुलिस नही कर सकी है।
लव मैरेज के चलते युवक की हत्या कर गायब कर दी लाश
कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बन्धवा रजबर गांव में एक युवक की हत्या करने के बाद रातो रात उसकी लाश गायब कर दी गयी है। सूचना देने के बाद भी मंझनपुर कोतवाली पुलिस सक्रिय नही हो सकी है। जिससे युवक की मौत की कहानी किताबो के पन्नो में दबकर रह गयी है। जानकारी के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बन्धवा रजवर गांव के दलित बिरादरी का एक 20 वर्षीय युवक ओसा गांव के गैर बिरादरी की लडकी से प्यार करने लगा दोनो का प्यार परवान चढा और दोनो परिजनो की आखों में धूल झोककर चोरी छिपे मिलने लगें। प्यार की कहानी दिनो दिन बढती गयी और यह बात दोनो के परिजनो तक पहुच गयी। प्रेमी युगल को पहले तो रोका गया लेकिन जब प्रेमी युगल नही माने तो शुक्रवार की शाम प्रेमी युवक की गला घोटकर हत्या करने के बाद लाश को चिता लगा कर आग लगा दी गयी है। जिससे हत्या का साक्ष्य नष्ट हो गया है। हत्या करने के बाद लाष गायब करना बडा अपराध है
मामले की सूचना ग्रामीणो ने मंझनपुर कोतवाली पुलिस को दी लेकिन मौके पर पहुचने के बाद भी कोतवाली पुलिस सक्रिय नही हो सकी और युवक की मौत का मुकदमा दर्ज कर खबर लिखे जाने तक जॉच पडताल नही शुरू की है। पुलिस का यह दायित्व बनता था कि चिता की लाश को एकत्रित कर उसको जॉच में भेजती और प्रेमी युगल की मौत पर दोनो गांव के लोगो के बयान को एकत्रित कर इस मुकदमे की बुनियाद को खडी कर देती लेकिन पुलिस ने मुकदमे की बुनियाद नही खडी की है इसके पीछे उसका क्या स्वार्थ है यह जॉच का विषय है।

