इस्लाम धर्म के रास्ते पर चल कर बन्दा पूरी कायनात का महबूब बन जाता है संडवा गांव में रौजा शाह बाबा का उर्स सम्पन्न
अब्दुल जब्बार एड्वोकेट व् मो0 दरवेश खान की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)इस्लाम मजहब एक कामयाब जिन्दगी का सलीका पेश करता है।उसके रास्ते पर चलकर बन्दा अल्लाह का ही नही सारी कायनात महबूब बन जाता है।यह बातें रविवार को ग्राम संडवा स्थित रौजा शाह बाबा की मजार पर सालाना उर्स के मौके पर हाफिज व कारी जलालुद्दीन ने कही।
उन्होंने अपनी तकरीर में जोर दिया कि परहेजगारी और पाकीजगी इन्सान के लिये लाजिम और जरूरी चीज है।जिसने अपने आपको अच्छे अखलाक और किरदार से आराफ्ता किया।वह एक अच्छा इन्सान बन गया और उसकी जिन्दगी सवर गयी।लेकिन यह तभी हो सकता है जब लोगों में अल्लाह का खौफ हो।जब लोगों में तकवा होगा तभी इस्लाम के उसूल और परहेजगारी करके एक अच्छा इन्सान बना जा सकता है।हाफिज अजीमुद्दीन खां ने इस मौके पर कहा कि अल्लाह ने कुरआन और अपने पैगम्बरों को लोगों की रहनुमाई के लिये आसमान से जमीन पर उतारा और लोग कुरआन की तालीम से सही सीधी राह चलकर दोनों जहाँ की कामयाबी हासिल कर सकते हैं।मौलाना सद्दाम हुसैन ने कहा कि जब अल्लाह ने अपने रसूल पर कुरआन को नाजिल किया तो दुनिया में अंधकार का खात्मा हो गया और संसार को रोशनी मिल गयी।उन्होंने कहा कि जब तक लोग कुरआन और रसूल की हदीस को मजबूती से थामे रहेंगे तब तक अल्लाह की रहमत का साया रहेगा।इससे पूर्व उर्स के मौके पर लोगों ने गागर(पवित्र जल)लेकर पूरे गांव में घुमाया।रौजा शाह की मजार पर सैकड़ों अकीदतमंदों ने हाजिरी देकर अपनी मुरादें फली भूत होने की कामना की और नजराये अकीदत पेश किया।मेले में झूला सर्कस आदि कार्यक्रम लोगों के लिये कौतूहल व मनोरंजन का साधन बने रहे।इस मौके पर ऐश मो0 शाह,मो0 शुऐब खां,इमरान शाह,भल्लू मियां,कादिर शाह,वैश मुहम्मद शाह,शाहिद अली खां,आफताब आलम खां,जमाल अहमद,तसव्वर,अलाउद्दीन,अब्दुल वहाज,हमजा खां,मो0 शमीम आदि लोगों ने उर्स में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

