मनरेगा योजना के तहत कराये गये कार्यों का भौतिक सत्यापन भी किया।
, शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। ग्राम पंचायत नसीर नगर का सोसल आडिट किया गया।टीम ने मनरेगा योजना के तहत कराये गये कार्यों का भौतिक सत्यापन भी किया। तथा काम करने वाले जाब कार्ड धारकों से सीधा संवाद किया।
विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत नसीरनगर में शनिवार को पंचायत घर पर सोशल आडिट टीम ने पहुंचकर बीते वर्ष में मनरेगा योजना के तहत कराये गये कार्यों के अभिलेखो को देखा। जिसमें राजेश वर्मा के खेत से सुखमी लाल के खेत तक पटाई कार्य, बड़ा तालाब का जीर्णोद्धार कार्य, डामर रोड से परमानन्द के खेत का पटाई कार्य, रमापति पुत्र बिन्दे प्रसाद के खेत का समतलीकरण कार्य, मुड़िया तालाब से द्वारिका प्रसाद के खेत खारजा खोदाई कार्य, दिनेश के घर से आरसीसी रोड तक इंटरलाकिग निर्माण कार्य, फूल चन्द के घर से प्रवेश के घर तक इंटरलाकिग निर्माण कार्य आदि कार्यों के अभिलेखो एवं भौतिक सत्यापन किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास पाने वाले लाभार्थी मैकू पुत्र, इस्लाम पुत्र बरकत,टुनकी पुत्र इस्लाम, सुशील पत्नी राकेश,सरिता देवी पत्नी राम प्रसाद के आवास का निरीक्षण किया। इसके अलावा जाब कार्ड धारकों से सीधा संवाद किया। इस मौके पर कोडिनेटर शालिनी वर्मा, सदस्य जगदीश प्रसाद , मनोज कुमार, राजकुमार, प्रधान सन्तोष कुमारी,प्रधान प्रतिनिधि डा०उमाकान्त वर्मा, पंचायत सचिव उत्तम वर्मा, रोजगार सेवक रमाकांत सहित लोग ग्रामीण मौजूद थे।
, शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

